राजधानी लखनऊ की PGI पुलिस ने बच्चे को जन्मदिन पर दिया स्पेशल गिफ्ट, एक दिन के लिए बनाया SI
लखनऊ :उत्तरप्रदेश पुलिस के कुछ कारनामें वाकई काबिले तारीफ हैं। इनकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। राजधानी लखनऊ के पीजीआई पुलिस ने एक मासूम बच्चे के सपनों को उसके जन्मदिन पर पूरा करके उसे बेहतरीन तोहफा दिया है। यहां PGI पुलिस ने बच्चे को एक दिन के लिए सब इंस्पेक्टर बनाकर खूब प्रशंसा बटोरी जानकारी के मुताबिक, संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में डॉक्टर रजनीश कुमार सिंह के बेटे साहिल सिंह ने अपने माता-पिता से इच्छा जाहिर की थी कि वह पुलिस इंस्पेक्टर बनना चाहता है। बताया जा रहा है कि आज बच्चे का जन्मदिन था और उसकी ख्वाहिश को पीजीआई पुलिस ने पूरा कर दिया। • PGI पुलिस ने साहिल के जन्मदिनपर एक दिन के लिए उसे सब इंस्पेक्टर बनाकर और चार चांद लगा दिए। सब इंस्पेक्टर बनने के बाद साहिल ने थाने में एक दरोगा का फर्ज निभाया। उन्होंने क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान और कई जगहों का भ्रमण कर उचित निर्देश भी दिए। इस दौरान उनके पिता ने जहां पुलिस को धन्यवाद कहा वहीं सब इंस्पेक्टर के आदेशों का पालन भी थाने में तैनात सिपाही करते दिखे। सब इस्पे...